Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट और डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन का शेड्यूल जारी, यहां देखे कटआफ अंक

लखनऊ, यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर (दारोगा) भर्ती के अभ्यर्थियों को खुश करने वाली खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने सब इंस्पेक्टर भर्ती की अंतिम उत्तर कुंजी यानी फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करा दी है। इसी के साथ 9534 पदों के लिए 36170 अभ्यर्थियों के अभिलेख परीक्षण और शारीरिक मानक परीक्षा 25 अप्रैल से शुरू होने जा रही है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने इसके लिए कटआफ अंक भी जारी कर दिए हैं। अभिलेख व शारीरिक परीक्षण प्रदेश के आठ जोनल मुख्यालयों पर होगा। अभ्यर्थी उत्तर कुंजी देखने और डाउनलोड करने के लिए यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक के 9027, प्लाटून कमांडर पीएसी के 484 व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 23 पदों सहित कुल 9534 रिक्त पदों की भर्ती निकाली गई थी। पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से आनलाइन लिखित परीक्षा 12 नवंबर से दो दिसंबर 2021 तक प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर कराई गई। लिखित परीक्षा में प्रतियोगी अधिक होने की वजह से परीक्षा 54 पालियों में कराई गई। इस परीक्षा में आठ लाख सात हजार 230 अभ्यर्थी शामिल हुए। अब 36170 अभ्यर्थियों का अभिलेख व शारीरिक मानक परीक्षण कराया जाना है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की ओर कहा गया है कि भर्ती की नियमावली, प्रक्रिया, शासनादेश और न्यायालय के आदेशों के क्रम में श्रेष्ठता व आरक्षण के प्रविधानों को ध्यान में रखकर पदों के सापेक्ष अभिलेख परीक्षण के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया जा रहा है।

अभिलेख व शारीरिक मानक परीक्षा की कार्यवाही जोनल मुख्यालय के जिलों मेरठ, आगरा, कानपुर नगर, बरेली, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर व वाराणसी में 25 अप्रैल से किया जाना प्रस्तावित है। तारीखवार विस्तृत सूचना बोर्ड की वेबसाइट पर अलग से जारी होगी।

इसमें सफल अभ्यर्थियों को आनलाइन लिखित परीक्षा में मिले अंक व शासनादेश के अनुसार अनुमन्य आरक्षण को देखते हुए उपलब्ध पदों की संख्या के सापेक्ष चयन के संबंध में विचार किया जाएगा। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in को नियमित देखते रहे।

अभिलेख व मानक परीक्षण के अभ्यर्थियों के कटआफ अंक

श्रेणी : लंबवत श्रेणी : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित : भूतपूर्व सैनिक : महिलाअनारक्षित : 302.09405 : 228.79907 : 236.24463 : 278.32091आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग : 285.56168 : 00 : 00 : 00अन्य पिछड़ा वर्ग : 287.51425 : 200.26923 : 206.43679 : 263.12721अनुसूचित जाति : 260.14439 : 207.89724 : 200.54294 : 233.12820अनुसूचित जनजाति : 223.33388 : 00 : 215.17564 : 200.05192

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news