उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मंगलवार को प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा-2021 की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इसमें 2228 अभ्यर्थियों को औपंधिक रूप से साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है। परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
- 68500 सहायक अध्यापक भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों ने मनपसंद जिला आवंटन के लिए लगातार आज दूसरे दिन शिक्षा निदेशालय में बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया
- 133 शिक्षकों ने दिया स्पष्टीकरण, कटेगा वेतन, क्या है पूरा मामला
- Allahbad 68500 भर्ती में ओबीसी को पांच फीसदी छूट देने का आदेश
- 68500 शिक्षक भर्ती: याची शिक्षकों को उनके मनपसंद का जिला आवंटित करने के निर्देश
- बलिया पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड व साल्वर गिरफ्तार
- 68,500 शिक्षक भर्ती: पसंदीदा जिला के लिए वाट्सएप नंबर पर मांगा प्रत्यावेदन, देखें क्या है नंबर
- UPTET: शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 का परिणाम इसी सप्ताह
- 68500 शिक्षक भर्ती:- भर्ती का फॉर्म न खुलने से परेशान, किया प्रदर्शन, एक दिन बढ़ाई आवेदन की तिथि

प्राविधिक शिक्षा (अध्ययन) सेवा परीक्षा के तहत व्याख्याता यांत्रिक अभियंत्रण/कर्मशाला अधीक्षक, व्याख्यान सिविल अभियंत्रण, व्याख्यान विद्युत अभियंत्रण के 642 पदों पर भर्ती होनी है। यह परीक्षा पिछले साल 22 दिसंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 40783 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 2228 अभ्यर्थी अब साक्षात्कार में शामिल होंगे। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार इंटरव्यू की तिथि बाद में अलग से जारी की जाएगी।
अभ्यर्थियों के प्राप्तांक एवं कट ऑफ अंक की सूचना अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इस संबंध में जन सूचना अधिकारी अधिनियम-2005 के तहत अलग से कोई प्रार्थना स्वीकार नहीं किया जाएगा।
असिस्टेंट प्रोफेसर डेंटिस्ट्री के नौ पदों पर चयनप्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर डेंटिस्ट्री के नौ पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया।
इनमें छह पद अनारक्षित, दो पद अन्य पिछड़ा वर्ग और एक पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। चयनितों में हरमूर्ति सिंह, मनु शर्मा, नेहा वर्मा, खुश्तर हैदर, मोहित वधावन, अजीत कुमार विश्वकर्मा, हर्षिका गौतम, संजीव कुमार सिंह एवं सिमिथ यादव के नाम शामिल हैं।
- बदलाव: टीईटी की तर्ज पर अब यूपी में एमटीईटी, अब ऐसे होगी शिक्षकों कि भर्तियाँ
- योगी सरकार भी इसी माह दे सकती 16 लाख राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, वित्त विभाग ने शुरू की तैयारी
- छात्रों की संख्या घटने के चलते असिस्टेंट प्रोफेसर के 1600 पदों पर भर्ती फंसी
- टीजीटी व पीजीटी 2021 के 182 चयनित शिक्षकों का हुआ समायोजन
- बेरोजगारी का आलम यह है कि छह हजार की चौकीदारी के लिए लाइन में ग्रेजुएट भी
- टीईटी पेपर लीक प्रकरण एक और आरोपी गिरफ्तार
- यूपी बोर्ड परीक्षा में आज प्रशासन हाई अलर्ट पर, पेपर लीक पर मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद अफसर सतर्क
आज जारी होंगे सीधी भर्ती कटऑफ अंकप्रयागराज। उत्तर प्रदेश् लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य योजना आयोग, न्याय विभाग और उत्तर प्रदेश विधायी विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू में शामिल अभ्यर्थियों की प्राप्तांक एवं कटऑफ अंक छह अप्रैल को जारी करेगा। आयोग के संयुक्त सचिव विनोद कुमार सिंह के अनुसार अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर 12 अप्रैल तक अपने अनुक्रमांक/रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्मतिथि के आधार पर प्राप्तांक और कटऑफ अंक देख सकते हैं।
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق