Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

बलिया पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड व साल्वर गिरफ्तार

बलिया : यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटर का अंग्रेजी पेपर लीक होने के पांचवें दिन रविवार को पुलिस ने मास्टरमाइंड निर्भय नारायण सिंह को बलिया स्थित उसके गांव भीमपुरा से गिरफ्तार कर लिया। साल्वर अंग्रेजी शिक्षक अविनाश गौतम को भी पकड़ लिया गया है। मास्टरमाइंड ने इंटर अंग्रेजी का साल्व पेपर 25 से 30 हजार प्रति छात्र बेचा था।

इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्र को पहले हीजेल भेजा जा चुका है। मास्टरमांइड महाराजी देवी स्मारक इंटर कालेज का प्रबंधक है। पुलिस ने लीक पेपर की फोटो कापी करने वाले राजीव प्रजापति और सुभाष इंटर कालेज ताड़ीबड़ा में अंग्रेजी के शिक्षक व साल्वर अविनाश गौतम को भी गिरफ्तार किया है। अब तक पुलिस ने इस मामले में कुल 46 लोगों को गिरफ्त में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार 30 मार्च को निर्भय ने ही प्रश्नपत्र को समय से पहले ही निकाल लिया। कंप्यूटर कार्य करने वाले राजीव प्रजापति ने फोटो कापी कर अंग्रेजी शिक्षक अविनाश तक पहुंचा दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news