Advertisement

सौगात : यूपी में शिक्षामित्र अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में किया बड़ा ऐलान

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने 10वें बजट को पारित कराने से पहले शुक्रवार को विधानसभा में महिलाओं, युवाओं, किसानों और शिक्षा मित्रों व अनुदेशकों के लिए कई चुनावी लोकलुभावन घोषणाएं कीं।



मुख्यमंत्री ने शिक्षा मित्रों का मानदेय 10 हजार रुपये से बढ़ा कर 18 हजार रुपये करने के साथ ही अनुदेशकों का मानदेय भी 9 हजार रुपये बढ़ाकर 17 हजार रुपये कर दिया। शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को यह बढ़ा हुआ मानदेय अप्रैल से दिया जाएगा। यह लाभ प्रदेश के करीब 1.43 लाख शिक्षा मित्रों और 27 हजार अनुदेशकों को मिलेगा।


एआई ‘न्यू आयल’ बनेगा : मुख्यमंत्री विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा का जवाब दे रहे थे। उन्होंने अब तक के सबसे लंबे 2 घंटे 50 मिनट 6 सेकेंड के उद्बोधन में बजट में हर वर्ग के लिए की गई घोषणाओं की विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट 2026-27 में डाटा सेंटर की स्थापना और स्टेट डाटा सेंटर अथॉरिटी के गठन की महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में डाटा नई अर्थव्यवस्था की आधारशिला बन चुका है और एआई आने वाले समय में ‘न्यू ऑयल’ की भूमिका निभाने जा रही है। प्रदेश में तकनीकी निवेश की संभावनाओं को बढ़ाने और टेक-युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सरकार ने 25 लाख युवाओं को एआर (ऑगुमेंटेड रियलिटी), वीआर और एक्सआर आधारित कौशल प्रशिक्षण देने की बड़ी योजना बनाई है। इसके लिए बजट में विशेष धनराशि की व्यवस्था की गई है। वीआर आधारित कार्यक्रम के लिए 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था है। होम स्टे को बढ़ावा देने के लिए दो लाख रुपये का कोलेट्रल फंड दिया जाएगा। इससे पर्यटन क्षेत्रों में महिलाएं होम स्टे के लिए भवन बना सकेंगी। 



अयोध्या में 500 बेड का अस्पताल खुलेगा। इसमें ट्रॉमा सेंटर के साथ अन्य सुविधाएं होंगी। गांवों में डिजिटल उद्यमी योजना को प्रदेश के 8000 न्याय पंचायत तक पहुंचाया जाएगा, इसमें 50%महिलाओं को आरक्षण देंगे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि 16 लाख ट्यूबवेल को 3000 करोड़ के खर्च से फ्री बिजली दी जाएगी। विभागों को 15 मई तक कार्ययोजना बनाने को भी कहा। जीबीसी में सात लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतारे जाएंगे।


वजीफे का दायरा बढ़ेगा


मुख्यमंत्री ने छात्रवृत्ति का दायरा बढ़ाने की भी घोषणा की। अब सामान्य वर्ग के छात्रों को ढाई लाख की सालाना आय होने पर छात्रवृत्ति मिल सकेगी।


पांच साल में 100 नई टाउनशिप बनेंगी। मेरठ में दो कॉरिडोर बनेंगे। एक में मेट्रो और दूसरे में नमो भारत ट्रेन चलेगी। एक्सप्रेसवे के किनारे क्लस्टर बनेंगे।


महिला : सौ करोड़ से उद्यमी विपणन केंद्र खुलेंगे


प्रदेश में एक करोड़ स्वयं सहायता समूहों के लिए न्याय पंचायत स्तर पर 100 करोड़ से ‘महिला उद्यमी विपणन केंद्र’ बनाए जाएंगे। हर साल यूपी में 60 लाख संस्थागत प्रसव के लिए 1000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए अस्पतालों को इंपैनल किया जाएगा।


किसान : मुफ्त बिजली 16 लाख ट्यूबवेल को


स्वास्थ्य: अयोध्या में 500 बेड का अस्पताल खुलेगा


मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 25 लाख युवाओं को मुफ्त में एआई वर्जन दिया जाएगा। रोबोटिक्स के लिए 100 करोड़ की व्यवस्था की गई है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के लिए 580 करोड़ खर्च करने की घोषणा की।

UPTET news