Advertisement

Govt Jobs : Opening

एसआईआर व यूपी बोर्ड में शिक्षकों की ड्यूटी, सरकारी स्कूलों की शिक्षा बेपटरी

लखनऊ। राजधानी के सरकारी स्कूलों में तैनात करीब 3500 शिक्षकों की ड्यूटी एसआईआर व यूपी बोर्ड परीक्षा में लगा दी गई है। उधर शिक्षकों की कमी से सरकारी स्कूलों की शिक्षा बेपटरी है। 




उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधांशु मोहन ने कहा कि यूपी बोर्ड की परीक्षा माध्यमिक शिक्षा विभाग की है। माध्यमिक शिक्षा विभाग में पर्याप्त संख्या में शिक्षक हैं इसके बावजूद परीक्षा में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। इससे परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था बेपटरी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुसार ही शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news