जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और आलोक आराधे की पीठ ने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। जस्टिस नरसिम्महा ने जज को आगाह करते हुए कहा कि ‘ट्रायल कोर्ट द्वारा एआई से तैयार गैर-मौजूद फर्जी अथवा कृत्रिम निर्णयों का उपयोग न्यायिक प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सीधा प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा, ऐसे आदेश पारित करने के विधिक परिणाम होंगे। पीठ ने कहा कि इस मुद्दे की विस्तृत पड़ताल जरूरी है। यह मामला विवाद के गुण-दोष से अधिक फैसला देने की प्रक्रिया से जुड़ी गंभीर संस्थागत चिंता का विषय है। कोर्ट ने अटार्नी जनरल, सॉलिसिटर जनरल को इस मामले में पक्ष रखने को कहा है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
