Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

आवेदन शुल्क वापसी के लिए 10 तक मौका : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

आवेदन शुल्क वापसी के लिए 10 तक मौका
लखनऊ (ब्यूरो)। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2015 का ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म न भर पाने वाले स्टूडेंट्स को आवेदन शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

यह जानकारी बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2015 के कोऑर्डिनेटर प्रो. वाईके शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए स्टूडेंट दस अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

कोऑर्डिनेटर प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि स्टूडेंट को आवेदन शुल्क जमा करने के साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे। उन्होंने ई-चालान व क्रेडिट और डेबिट कार्ड से जो आवेदन शुल्क जमा किया है उसकी स्कैन कॉपी ई-मेल करनी होगी। स्टूडेंट आवेदन शुल्क रिफंड करने का प्रार्थना पत्र व आवेदन शुल्क की जमा पर्ची की स्कैन कापी upbed2015lu@gmail.com पर ईमेल करनी होगी।

प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आयोजन के बाद स्टूडेंट्स को यह आवेदन शुल्क रिफंड कर दिया जाएगा। 10 अप्रैल के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।


http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/

More News you may Like :



सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news