Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

300 शिक्षकों को मिलेगी पदोन्नति : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

300 शिक्षकों को मिलेगी पदोन्नति
चंदौसी। संभल जिले में अब 250 से अधिक परिषदीय शिक्षकों को प्रोन्नति का तोहफा मिलने के आसार बन गए हैं। क्योंकि बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने पदोन्नति के लिए पांच के स्थान पर चार वर्ष की सेवाओं को मान्य कर दिया है।

यदि प्राइमरी स्कूल के किसी सहायक अध्यापक ने चार वर्ष की संतोषजनक सेवाएं पूरी कर ली हैं तो उसे जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक और प्राइमरी स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति मिलेगी।

वैसे तो जिले में पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही थी लेकिन इसमें पांच वर्ष की सेवाएं पूरी कर चुकी शिक्षकों को ही पदोन्नति दी जा रही थी। अब बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव का जो आदेश आया है उससे हालात बदल गए हैं। चार वर्ष की सेवाएं पूरी कर चुके शिक्षक भी पदोन्नति पाने के हकदार हो गए हैं। बीएसए ने बताया कि अब तक 140 से अधिक शिक्षक पदोन्नति पा रहे थे लेकिन अब 250 से अधिक शिक्षक पदोन्नति के लिए पात्रता सूची में आ सकते हैं। इसके लिए आंकलन कराया जा रहा है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मुरादाबाद की प्राचार्या से बातचीत करने के बाद इस दिशा में कदम आगे बढ़ेंगे।
पांच वर्ष की बाध्यता खत्म चार वर्ष की सेवाओं पर मिलेगी पदोन्नति
परिषदीय शिक्षकों के लिए सचिव ने जारी किए गए आदेश

http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/

More News You May Like : 


सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news