गाजीपुर। सैदपुर तहसील क्षेत्र के तहत दो गांवो में
महिला शिक्षामित्रो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला प्रकाश
में आया है। जिसके बाद शिक्षा मित्रों के बीच आक्रोश का माहौल व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार सैदपुर थाना क्षेत्र के अलायचक गांव निवासी महिला
शिक्षामित्र सीमा देवी 35 वर्ष पत्नी सूर्यभान कि बृहस्पतिवार को देर शाम
संदिग्ध परिस्थितियों में जल गई थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। साथ ही
परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बता
दें कि सीमा क्षेत्र के नई कोर्ट प्राथमिक विद्यालय पर कार्यरत थी। इसके
साथ ही यह बताया जा रहा है कि जबसे शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द हुआ है,
तब से वह डिप्रेशन में चली गई थी और संभवत इसी वजह से उसकी मौत हुई।
दूसरी घटना में इसी क्षेत्र के खानपुर थाना क्षेत्र के अमृता शर्मा 30
वर्ष पत्नी पंकज शर्मा लवलेहरा की भी संदिग्ध परिस्थितियों में दिल्ली में
मौत हो गई थी। अमृता अपने गांव के ही प्राथमिक विद्यालय पर कार्य थी। अभी
बताया जा रहा है कि समायोजन रद्द होने के चलते अवसादग्रस्त चल रही थी।
जिसका इलाज दिल्ली के एक चिकित्सालय में चल रहा था, जहां पर उसकी मौत हो
गई। मौत पर परिजनों का हाल बेहाल है।
घटना की जानकारी होने के बाद शिक्षामित्रो के परिजनों में दहशत का माहौल है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- याची अभ्यर्थियों के नियुक्ति की संभावना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 500 कर्मियों की नौकरी होगी पक्की: छूटे सीजनल संग्रह अमीनो, अनुसेवकों के नियमित होने का रास्ता साफ, अपर मुख्य सचिव ने दी हरी झंडी
- 2016-17 अंतर जनपदीय तबादले नीति : आनलाइन आवेदन सहित अन्य प्रक्रिया एक-दो दिन में
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें