Breaking Posts

Top Post Ad

अभी और भड़केगी भर्ती आंदोलन की आग : पुलिस भर्ती परीक्षा

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानसभा में बजट चर्चा के दौरान पुलिस भर्ती की जांच कराने की मांग को नकारते हुए भर्ती प्रक्रिया को सही ठहराया। भाजपा पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए जल्द 40 हजार भर्तियां आरम्भ करने का ऐलान किया।
नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य एवं रालोद के दल नेता दलवीर सिंह द्वारा पुलिस भर्ती में अनियमिताएं होने की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गयी। उनका कहना था कि नौजवानों की शंका का समाधान करने के लिए भी उठाए जा रहे सवालों को जवाब सरकार की ओर दिया जाना चाहिए। गृह विभाग (पुलिस) के बजट पर कटौती प्रस्ताव का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज किया और भाजपा पर निशाना साधा। उनका कहना था कि गणेश जी दूध पिलाने वाले ही माहौल खराब करने पर तुले है।

उनका सच्चाई से कोई वास्ता नहीं केवल सुनी सुनाई व तथ्यहीन बातें फैलाकर युवाओं को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि भर्ती को लेकर लगाए गए आरोपों को सच साबित करके दिखाएं। मुख्यमंत्री यादव ने बसपा काल की पुलिस भर्ती प्रक्रिया के आधार पर ही भर्तियां कराने की जानकारी दी।

अभी और भड़केगी भर्ती आंदोलन की आग

लखनऊ : पुलिस भर्ती विवाद को लेकर माहौल शांत होता नहीं दिख रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बैठक कर शुक्रवार से 31 मार्च तक चलने वाले आंदोलन की रणनीति तैयार की वहीं रालोद ने 31 मार्च को बड़ा प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। भाजपा मुख्यालय में गुरुवार को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय की अध्यक्षता में आहूत पदाधिकारियों की बैठक में पुलिस भर्ती में धांधलियों पर आक्रोश व्यक्त किया गया।


http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/
More News You May Like : 


सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

Facebook