Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शाहजहांपुर : 45 प्रशिक्षु शिक्षकों को बीएसए ने दिए नियुक्ति पत्र : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बुधवार को 45 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए। इससे पूर्व, बीते दिन 24 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए थे। बेसिक शिक्षा अधिकारी के अनुसार प्रशिक्षु शिक्षकों को छह माह का विभागीय प्रशिक्षण पूरा करने पर विभिन्न स्कूलोें में तैनाती दी जाएगी।
मंगलवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिले, उनमें 11 महिलाएं और 13 पुरुष शिक्षक शामिल हैं। बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षु शिक्षकाें को स्कूलों में तैनाती के लिए अभी प्रतीक्षा करनी होगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षु शिक्षकों को तीन माह का विभागीय प्रशिक्षण ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर लेना होगा। यह प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें तीन माह के लिए विभिन्न विद्यालयों में संबद्ध करके शिक्षण कार्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा। छह माह की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद प्रशिक्षु शिक्षकों को शासन के नियमानुसार विभिन्न स्कूलों में नियुक्त कर दिया जाएगा।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

UPTET news