Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

बीएसए दफ्तर के प्रत्येक पटल पर लगेंगे CCTV कैमरे

पीलीभीत : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के प्रत्येक पटल सहायक के कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे, जिससे पटलों पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। इस संबंध में जल्द ही कार्रवाई शुरू की जाएगी।
वहीं खराब सीसीटीवी कैमरों को ठीक करने की कार्रवाई की गई। पिछले दिनों बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार व अनियमितता की शिकायत की गई थी, जिस पर जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, डिप्टी कलेक्टर आदि ने छापामार कार्रवाई की थी। वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय सील कर दिया गया।
null
जांच के बाद नए स्टाफ की तैनाती कर दी गई। अब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के प्रत्येक पटल पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे, जिससे पटलों पर होने वाली गतिविधि की आनलाइन मानीटरिंग की जा सकेगी। बगैर अनुमति लेकर बीएसए दफ्तर में घूमने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं पर अंकुश लगेगा। 1वहीं पटलों के बाबू समय से काम का निस्तारण कर सकेंगे। तीन खराब सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कर दिया गया है। बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने बताया कि काम की मानीटरिंग करने के लिए प्रत्येक पटल पर एक सीसीटीवी कैमरा लगवाने की योजना है। इस पर जल्द ही अमल कर लिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें :
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

UPTET news