Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की सभी जिला कार्यकारिणी 12 सितम्बर 2016 को मुख्यमंत्री के नाम DM को देगी ज्ञापन: ज्ञापन का प्रारूप

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की सभी जिला कार्यकारिणी 12 सितम्बर 2016 को मुख्यमंत्री के नाम DM को देगी ज्ञापन ।

                ज्ञापन का प्रारूप
               ````````````````


  सेवा में ,
          माननीय मुख्यमन्त्री
        उत्तर प्रदेश सरकार ,लखनऊ |
             द्वारा
           जिलाधिकारी
                            जनपद...........|
महोदय,
           सर्वजन लोकप्रिय मुख्यमन्त्री जी को सादर अवगत कराना है की उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समय -समय पर शिक्षा मित्रों के हितों को लेकर 137000 शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित करने जैसे ऐतिहासिक निर्णय से लेकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय मे सरकार द्वारा मजबूत पैरवी करने जैसे भागीरथी प्रयास निरन्तर किये जा रहे है जिसके लिये उत्तर प्रदेश का प्रतिएक शिक्षा मित्र अपनी लोकप्रिय सरकार का ह्रदय से आभार व्यक्त करता है !उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ आपके अथक प्रयासों स्वरूप प्रदत्त रोजगार के सदैव ऋणि रहेगा !
 महोदय उत्तर प्रदेश मे कार्यरत 170000 शिक्षा मित्रों मे से कोर्ट निर्णय के पूर्व तक अभी 137000 शिक्षा मित्रों का ही समायोजन हो पाया था जो आज़ एक अध्यापक का पूर्ण वेतन मान पा रहे है लेकिन अवशेष 26000 शिक्षा मित्रों का btc प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरान्त भी कोर्ट की कानूनी बाध्यताओं के कारण अभी तक समायोजन नही हो पाया है जिसके कारण अवशेष शिक्षा मित्र अपने परिवारों के साथ आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे है ! अतः हमारी सरकार से माँग है कि --

(1)सरकार द्वारा सभी दिवंगत शिक्षा मित्रों के मृतक आश्रितों को योग्यता अनुसार नौकरी दी जाए।
(2) सरकार द्वारा सभी दिवंगत साथियों के आश्रितों को  20 लाख की मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता प्रदान  की जाए।
(3) 7 सितम्बर को लखनऊ में शिक्षा मित्रों के शान्तिपूर्ण धरने पर लाठीचार्ज की जाँच कराकर दोषीयों के विरुध्द कठोर कार्यवाही की जाए ।
(4) असमायोजित शिक्षामित्रों को समायोजित होने तक वेतन के समकक्ष मानदेय दिया जाए।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ आपका सदैेव आभारी रहेगा |
                           
                                            भवदीय,              
                          जिलाध्यक्ष .................

 नोट - ज्ञापन में जिले की परिस्थिति के अनुसार कुछ आवश्यक बदलाव भी किए जा सकते हैं | धन्यवाद !
आपका
कौशल कुमार सिंह  ,प्रदेश मंत्री
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ |

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news