Advertisement

Govt Jobs : Opening

अंतरजनपदीय: शिक्षकों का तबादलों की दूसरी सूची जारी करने का आग्रह

अंतरजनपदीय तबादलों के लिए शिक्षकों ने बेसिक शिक्षक मंत्री का सम्मान किया। उप्र प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन ने बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन से मुलाकात कर उनका धन्यवाद किया और जल्द ही तबादलों की दूसरी सूची जारी करने का अनुरोध किया।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि हसन ने इस संबंध में कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। बीते महीने लगभग 15 हजार शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादले किए गए हैं। एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल के साथ शिक्षक विधायक व संरक्षक उमेश द्विवेदी, प्रदेश मंत्री आशुतोष मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय शाही, महासचिव हिमेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news