Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षा क्षेत्र की दो तस्वीरे बता रही है शिक्षा का स्तर

उन्नाव। एक तरफ शिक्षा मंत्री स्कूल का निरीक्षण कर रहे थे। शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का उपदेश दे रहे थे। छा़त्रों की संख्या बढाने का निर्देश दे रहे थे। वहीं दूसरी तरफ कहीं शिक्षक सोते हुये मिले तो कहीं छात्रों को ठेलिया खीचतें देखा गया।
School Teacherशिक्षा की इस व्यवस्था को देख कर इस बात का अनुभव किया जा सकता है कि जनपद में शिक्षा की क्या व्यवस्था है? शिक्षा का स्तर क्या है? शिक्षक छात्र व शिक्षा के प्रति कितने गंभीर है? बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिक्षा मंत्री कन्नौज में कन्या विद्या धन की चेक को बांटने जा रहे थे। प्रोटोकाॅल के तहत वे जनपद में उनके साथ रहे। जहां उन्होंने तीन विकास खंडों का भ्रमण किया। वहीं हसनगंज स्थित विद्यालय का उन्होंने निरीक्षण किया। विद्यालय की स्थिति को देख कर इस बात का अनुभव अवश्य हुआ कि निरीक्षण पूर्व नियोजित था। आम जनमानस में सरकारी विद्यालय सकारात्मक संदेश जाये इस बात का ध्यान रखा गया।
पूर्व नियोजित निरीक्षण के दौरान भी मिली खामियां
शिक्षा मंत्री अहमद हसन को आज जनपद की सीमा से गुजरना था। जिससे शिक्षा विभाग पहले से ही सतर्क था। जनपद सीमा पर बेसिक शिक्षा अधिकारी दीवान सिंह ने उनका गुलदस्ता के साथ स्वागत किया। स्वागत सत्कार होने के बाद शिक्षा मंत्री को पूर्व नियोजित विद्यालय का निरीक्षण कराने के लिये ले जाया गया। जहां पर सब कुछ पहले से तैयार था। फर्श पर मैट बिछा था। विद्यालय की सफाई व्यवस्था व अन्य सभी कुछ ठीक ठाक था। सारी व्यवस्था करने के बाद भी एक कमी निकल ही आयी। शिक्षा मंत्री को छात्रों की उपस्थिति कम नजर आयी। उन्होंने मौके पर मौजूद शिक्षिका को छात्रों की संख्या बढाने के निर्देश दिये। श्री अहमद ने कहा कि छात्रों की उपस्थिति शत प्रतिशत होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाये। मिड डे मील में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिये। इसके साथ ही उन्होंने पुस्तकों के वितरण का भी निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने तीन ब्लाकों का भ्रमण किया। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री को कोई खामी नजर न आये। इसकी व्यवस्था पहले से कर ली गयी थी। विद्यालय में हरे रंग के कारपेट बिछाया दिया गया था। छात्र-छात्राओं को भी साफ सुथरे कपड़ों में बुलाया गया था। निरीक्षण के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी दीवान सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी मृत्यूजंय यादव, कमल गुप्ता, सुनीता शुक्ला आदि मौजूद थे।
ठेलिया खींचता छात्र व बैसुध शिक्षक बना चर्चा का विषय

जिस जनपद में शिक्षा मंत्री भ्रमण कर रहे थे। विद्यालय का निरीक्षण कर रहे थे। उसी समय सफीपुर मुख्य मार्ग पर नौबतपुर गांव के समीप एक मासूम अपने नन्हें पैरों से एक ठेलिया जिसमें भारी भरकम बोरे लदे थे को खीच रहा था। यह छात्र उच्च प्राथमिक विद्यालय जटपुरवा में शिक्षा ग्रहण कर रहा है। वहीं एक अन्य विद्यालय में शिक्षक पूरी मस्ती में था। जैसा की फोटो में दिख रहा है। सरोसी विकास खंड के गांव बसधना स्थित विद्यालय में शिक्षक की फोटो बहुत कुछ बयां करती है। सूत्रों के अनुसार शिक्षक की रोजाना की यही स्थिति है। शिक्षक की कारगुजारी जांच का विषय है। ग्रामीणों ने शिक्षक के खिलाफ जांच व कार्यवाही की मांग की है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news