Advertisement

Govt Jobs : Opening

29334 विज्ञान गणित भर्ती में अगली काउंसिलिंग कराने के आदेश पर अड़े युवा

राब्यू, इलाहाबाद : प्रदेश के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान-गणित शिक्षकों की रिक्त सीटें भरने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
शिक्षा निदेशालय में बेसिक शिक्षा परिषद मुख्यालय के सामने धरना शुरू करने के तीसरे दिन अभ्यर्थी डटे रहे। वह आठवीं काउंसिलिंग शुरू कराने की मांग कर रहे हैं।
उनका कहना है कि जब तक काउंसिलिंग शुरू कराने का आदेश नहीं होता, धरना जारी रहेगा। यहां निसार अहमद अंसारी, अमित मिश्र, सीमा, रीना पटेल एवं कुलदीप आदि मौजूद थे।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news