Advertisement

Govt Jobs : Opening

UPPSC PCS-2017: पीसीएस 2017 के लिए 22 से करें आवेदन, पीसीएस का नोटिफिकेशन हुआ जारी

राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : उप्र लोकसेवा आयोग ने पीसीएस 2017 का आवेदन लिए जाने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा यानी पीसीएस 2017 का नोटीफिकेशन गुरुवार को जारी हो रहा है।
आगामी 22 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे, यह सिलसिला 27 मार्च तक अनवरत जारी रहेगा। बैंक में परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 22 मार्च तय की गई है। 1उप्र लोकसेवा आयोग की पीसीएस 2017 की प्रारंभिक परीक्षा आखिरकार टल गई है। आयोग के कैलेंडर में इम्तिहान 19 मार्च को
होना था, लेकिन मौजूदा तैयारियों के हिसाब से उस समय आवेदन लिए जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा की तारीख अभी तय नहीं है, यह जरूर है कि प्री का इम्तिहान गर्मी की छुट्टियों में होगा। इस बार आयोग 251 पदों पर भर्ती करा रहा है। आवेदन लेने, शुल्क जमा करने की तारीखें फाइनल हो गई हैं। आयोग का दावा है कि गुरुवार को ही इसका नोटीफिकेशन जारी होगा। उसके बाद विस्तृत विज्ञापन आएगा। असल में पीसीएस परीक्षा कार्यक्रम का कंप्यूटर स्क्रीन शॉट लीक होने की खबरें तेजी से आई। जब आयोग के परीक्षा नियंत्रक प्रभुनाथ से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि सारी तैयारियां हो चुकी हैं और नोटीफिकेशन का विज्ञापन भी एजेंसी को भेजा जा रहा है। इस बार पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा में उहापोह एवं विलंब होने का कारण आयोग की कार्यशैली ही है। असल में पीसीएस की मुख्य परीक्षा का पैटर्न संघ लोकसेवा आयोग की तर्ज पर करने की तैयारी थी। आयोग ने मुख्य परीक्षा के पैटर्न में बदलाव का प्रस्ताव भी शासन को भेजा था। शासन ने कुछ बिंदुओं पर आपत्ति की और नए सिरे से दोबारा प्रस्ताव मांगा। इसीलिए पिछले महीने आनन-फानन में कार्यशाला का आयोजन किया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इसके बाद आयोग ने यह तय किया कि पैटर्न बदलने के बाद ही परीक्षा कराएंगे, लेकिन इस मुद्दे पर एक राय नहीं बन सकी है। अब पुराने पैटर्न पर ही परीक्षा होगी। वैसे परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि विस्तृत विज्ञापन में ही यह बात स्पष्ट हो सकेगी।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news