Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

32 हजार अनुदेशकों की भर्ती काउंसिलिंग चार अप्रैल से, कार्यक्रम हुआ जारी

इलाहाबाद : प्रदेश के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 32022 अनुदेशकों की भर्ती के लिए काउंसिलिंग का आदेश जारी हो गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी चार से नौ अप्रैल के बीच पहले चरण की काउंसिलिंग कराएंगे। इसके लिए हर जिले को आवंटित कुल पदों के सापेक्ष दो गुना अभ्यर्थी बुलाए जाएंगे।
बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने सभी बीएसए को आदेश व विज्ञप्ति की भेज दिया है। काउंसिलिंग की सूचना का प्रकाशन दो अप्रैल को कराया जाएगा। 1बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में खेलकूद व शारीरिक शिक्षा के अंशकालिक 32022 अनुदेशकों की संविदा पर नियुक्तियां होनी हैं। इसके लिए शासन ने 19 सितंबर को आदेश जारी किया था और बीते 24 अक्टूबर 2016 से ऑनलाइन आवेदन लिए गये। इसके लिए एक लाख 53 हजार 203 अभ्यर्थियों के सही मिले हैं, जबकि 1013 अभ्यर्थियों का आवेदन निरस्त कर दिया गया है। परिषद सचिव ने पूरा डाटा जिलों में भेज दिया है, ताकि जिलों में आवंटित पदों के प्रति उस जिले में निवास करने वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराई जा सके। सचिव ने निर्देश दिया है कि सारी चयन प्रक्रिया जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति के माध्यम से होनी है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news