Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

32022 अनुदेशकों की भर्ती के लिए दूसरी काउंसिलिंग 17 अप्रैल से

इलाहाबाद : प्रदेश के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 32022 अनुदेशकों की भर्ती के लिए दूसरी काउंसिलिंग 17 अप्रैल से होगी। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने बताया कि 31 मार्च तक जिला स्तर पर तय पदों के सापेक्ष दो गुना अभ्यर्थियों की सूची का अनुमोदन होना है।
सचिव ने बताया कि बीएसए दो अप्रैल को जिले के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की विज्ञप्ति जारी करेंगे। यह काउंसिलिंग चार से नौ अप्रैल के बीच होगी। इसकी 12 अप्रैल को चयन सूची तैयार की जाएगी। रिक्त सीटों के लिए 17 से 20 अप्रैल के बीच दूसरी काउंसिलिंग कराई जाएगी। चयन सूची 23 अप्रैल को जिला चयन समिति से अनुमोदित कराई जाएगी। चयनित होने वाले अनुदेशकों को 11 महीने के लिए सात हजार रुपये मानदेय पर नियुक्ति दी जाएगी। ज्ञात हो कि प्रदेश के उन स्कूलों में अनुदेशकों की नियुक्ति पहले ही हो चुकी है जहां की छात्र संख्या 100 से अधिक है। अब 100 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों के लिए चयन हो रहा है।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news