Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

बेसिक शिक्षा परिषद की हजारों भर्तियों पर लगी रोक, इससे आदेश से 80 हजार भर्तियां हुई प्रभावित

इलाहाबाद : बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के लिए चल रही भर्तियां भी गुरुवार को रोक दी गई हैं। शासन के निर्देश पर परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर तत्काल प्रभाव से नियुक्तियां प्रक्रिया स्थगित करने का आदेश दिया है।
इससे 80 हजार भर्तियां प्रभावित हो रही हैं। सत्ता परिवर्तन के बाद से विभिन्न आयोग व चयन बोर्ड आदि में चल रही भर्ती प्रक्रिया को रोका जा चुका है। इसका कारण भर्तियों में भ्रष्टाचार की तमाम शिकायतें मिलना है। इसी क्रम में बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग की भी सभी भर्तियां तत्काल प्रभाव से रोक दी गई हैं। यहां पर तीन भर्तियों की प्रक्रिया चल रही थी, जबकि एक भर्ती की काउंसिलिंग अगले माह होना प्रस्तावित है। सभी को स्थगित कर दिया गया है। तीनों भर्तिर्यो का आदेश पिछले साल अक्टूबर व दिसंबर में शासन ने दिया था। परिषद के संयुक्त सचिव अशोक कुमार गुप्त ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भर्तियों पर रोक का लिखित आदेश जारी कर दिया है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news