इलाहाबाद : अशासकीय महाविद्यालयों में विभिन्न विषयों की पढ़ाई पहले भी
भगवान भरोसे चल रही थी, आगे भी वही हाल होने वाला है। उप्र उच्च शिक्षा
सेवा आयोग से विज्ञापन 37 के तहत आरक्षित वर्ग के 138 पदों पर परिणाम पिछले
दिनों जारी हुआ, इन पदों पर रिक्तियां 15 साल से हैं।
इस बीच
महाविद्यालयों में शिक्षण कार्य कैसे चलता रहा यह बड़ा सवाल है। परिणाम अब
निकलने पर तमाम चयनित 40 से 50 साल के हो चुके हैं, वहीं, अधिकांश के
अध्ययन का सिलसिला भी सालों पहले टूट चुका है।1आयोग ने विज्ञापन 37 के तहत
सहायक प्रोफेसर की भर्ती के लिए आवेदन 2003 में मांगे थे। इसका साक्षात्कार
जुलाई 2005 से अगस्त 2006 तक हुआ। इस बीच विज्ञापन के विरुद्ध मामला
हाईकोर्ट में पहुंचा। हाईकोर्ट के फैसले के अनुपालन में शिक्षा निदेशक उच्च
शिक्षा ने 18 विषयों के 138 पदों का अधियाचन आयोग को उपलब्ध कराया गया।
जिस पर आवेदकों का साक्षात्कार हुआ। इसमें शामिल कई अभ्यर्थियों की मानें
तो जिस समय विज्ञापन जारी हुआ था तब अधिकांश अभ्यर्थियों की उम्र 35 साल के
आसपास थी। 2018 में उनकी उम्र 50 साल के आसपास है। अमूमन 40 साल की आयु
पार होने पर कहीं नियुक्ति की उम्मीद न देख प्रतियोगियों का अध्ययन से नाता
टूटने लगता है। ऐसे में अब परिणाम निकलने और नियुक्ति हो भी जाने पर
महाविद्यालयों में वे कैसे शिक्षण कार्य करेंगे। वहीं अभ्यर्थियों को इस पर
भी संदेह है कि 15 साल पहले कालेजों में जो रिक्तियां थीं उन्हें आयोग से
भर्ती न होने पर प्रबंधन कोटे से, सरकार और कोर्ट से विशेष अनुमति लेकर या
अन्य किसी माध्यम से पूरा कर लिया गया होगा।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें