वाराणसी : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) के दसवीं व बारहवीं
में मेरिट की गणना मुख्य पांच विषयों से ही होगी। इंटर में मुख्य पांच
विषयों में किसी एक विषय में फेल होने की स्थिति में छठे (अतिरिक्त विषय)
को आधार बनाया जा सकता है।
परीक्षार्थी द्वारा मुख्य पांच विषयों में पास
होने पर छठवें विषय का अंक मान्य नहीं होगा। अतिरिक्त विषय में फेल होने पर
भी छात्र उत्तीर्ण माना जाएगा। पांच व छह विषय को लेकर सीबीएसई ने स्पष्ट
भी कर दिया है।1सीबीएसई के कई स्कूल हाईस्कूल व इंटर में छात्रों का पांच
विषय से परीक्षा फार्म भरवाते हैं। वहीं कुछ स्कूल छात्रों को छठवां
अतिरिक्त विषय भी लेने की सलाह देते हैं। ज्यादातर परीक्षार्थी छठवें विषय
के रूप में प्रैक्टिकल वाले विषयों का चयन करते हैं ताकि अतिरिक्त विषय में
अधिक अंक हासिल किए जा सकें। वहीं कई स्कूल प्रबंधन रिजल्ट घोषित होने के
बाद इंटर के मुख्य पांच विषयों में से कम अंक पाने वाले किसी एक विषय को
हटाकर अतिरिक्त विषय का अंक जोड़ कर मेरिट निकालते हैं। इसके आधार पर
टापर्स होने का दावा भी किया जाता है। अतिरिक्त विषय को लेकर परीक्षार्थी
ही नहीं अभिभावकों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। लोगों का भ्रम दूर करने
के लिए सीबीएसई ने हाल में सभी स्कूलों को निर्देश जारी किया है। इसकी
प्रतिलिपि सनबीम ग्रुप को भी मिली है। इसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि
हाईस्कूल व इंटर में मुख्य पांच विषय ही मान्य हैं। हाईस्कूल में सभी
पांचों विषयों में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं इंटर में अंग्रेजी को
छोड़ किसी अन्य विषय में फेल होने पर छठवां विषय मान्य होगा। अर्थात
अतिरिक्त विषय में पास होने पर संबंधित परीक्षार्थी को उत्तीर्ण मान लिया
जाएगा। ऐसे में अतिरिक्त विषय में फेल व पास होने का कोई विशेष महत्व नहीं
है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- Shikshamitra Appointment: 2001 में शिक्षामित्रों की नियुक्ति सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों के सापेक्ष ही हुई थी
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें