बहराइच : परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के अवकाश को लेकर अब हाईटेक
व्यवस्था लागू होने जा रही है। इससे शिक्षकों के अवकाश को लेकर अब तक चली आ
रही घपलेबाजी का दौर समाप्त हो जाएगा। शिक्षकों को अवकाश के लिए बेसिक
शिक्षा विभाग ने नया एप बेटलीव्स लांच किया है। जल्द ही यह व्यवस्था शुरू
कर दी जाएगी।
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के बिना अवकाश के ही गायब रहने और
बिना तारीख के ही अवकाश के आवेदन की घालमेल की व्यवस्था जगजाहिर है। अगर
अधिकारी निरीक्षण मे पहुंचे तो तारीख डालकर अवकाश उपस्थिति पंजिका पर दर्ज
कर दिया जाना और नहीं पहुंचे तो उसे फाड़ कर हस्ताक्षर बना देने का शिक्षकों
का शगल बन गया है। इस पर विराम लगाने की तैयारी बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा
की गई है। बेसिक शिक्षा निदेशालय से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों
को अपर शिक्षा निदेशक रूबी ¨सह ने पत्र भेज कर बेटलीव्स डॉट काम व
एंड्रायड एप के माध्यम से ही शिक्षकों के अवकाश मान्य होने की व्यवस्था
लागू कराने का निर्देश भेजा है। इसके लिए अवकाश स्वीकृत करने के नियुक्त
अधिकारियों के पासवर्ड व इसके लाग इन करने के भी निर्देश भेजे गए हैं। इस
एप के माध्यम से शिक्षक और शिक्षिकाएं अपने जिले, ब्लॉक व विद्यालय का नाम
दर्ज कर आकस्मिक अवकाश से लेकर प्रसूतिका तक ले सकेंगी। अवकाश की प्रकृति
के अनुसार बीईओ से लेकर बीएसए तक स्वीकृत करेंगे। शिक्षक इस एप को गूगल
प्ले स्टोर से भी अपने एंड्रायड सेट पर डाउनलोड कर सकेंगे। इसमें शिक्षक को
अपना मोबाइल नंबर, आधार नंबर व ई-मेल आईडी दर्ज कर लॉग इन कर छुट्टी ले
सकते हैं। इस व्यवस्था से आने वाले दिनों में अवकाश को लेकर काफी लंबे समय
से चले आ रहे फर्जीवाड़े पर रोक लग सकेगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें