इलाहाबाद : बेसिक शिक्षा परिषद को कोर्ट का औपचारिक रूप से आदेश मिलने
का इंतजार है। इसके बाद टीईटी 2017 का रिजल्ट नए सिरे से घोषित किया जाएगा।
सूत्रों की मानें तो दो अंकों के ग्रेस मार्क्स से टीईटी के सफल
अभ्यर्थियों की तादाद बढ़कर 46 हजार से ऊपर होगी।
ज्ञात हो कि टीईटी 2017 का इम्तिहान 15 अक्टूबर को हुआ। इसमें प्राथमिक
स्तर की परीक्षा में तीन लाख 49 हजार 192 व उच्च प्राथमिक में छह लाख 27
हजार 568 अभ्यर्थियों ने दावेदारी की थी। 15 दिसंबर को जारी रिजल्ट में
प्राथमिक स्तर पर 17.34 व उच्च प्राथमिक स्तर पर 7.87 फीसदी यानि कुल 41
हजार 888 सफल हुए थे। सचिव ने शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा 12 मार्च को
कराने की तैयारी की थी लेकिन, ऐन वक्त पर उसे टालना पड़ा।
सचिव डा. सुत्ता सिंह ने बताया कि कोर्ट का आदेश मिलने के बाद नए सिरे से
रिजल्ट घोषित करेंगे और परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले नए अभ्यर्थियों से
आवेदन लेंगे। उसके बाद लिखित परीक्षा की तारीख का एलान होगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें