लखनऊ : उत्तर प्रदेश सिविल सेवा संघ (पीसीएस एसोसिएशन) ने गुरुवार को
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपना हक मांगा। एसोसिएशन के
पदाधिकारियों ने शासन स्तर पर लंबित मामलों का जिक्र करते हुए उन पर शीघ्र
कार्यवाही की अपेक्षा की है।
एसोसिएशन की अपेक्षा है कि पीसीएस के लिए तय
पदों पर आइएएस अफसरों की तैनाती न की जाए। एसोसिएशन ने वर्ष 2017 की आइएएस
संवर्ग में पीसीएस अधिकारियों की पदोन्नति द्वारा भरी जाने वाली रिक्तियों
को अविलंब भरने और केंद्र सरकार को संशोधित रिक्तियों का प्रस्ताव भेजने का
अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने उचित कार्यवाही का भरोसा दिया है। पीसीएस से
आइएएस में पदोन्नति के लिए आठ वर्ष की सेवा जरूरी है लेकिन, उप्र में
अत्यधिक समय लगता है। 1पंजाब का उदाहरण देते हुए अफसरों ने वेतनमानों की
नियमावली में बदलाव की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह
और महासचिव पवन कुमार गंगवार ने कहा कि आइएएस संवर्ग में समय से पदोन्नति
नहीं होने के कारण शासन द्वारा कुछ वरिष्ठ पद जैसे राज्य संपत्ति अधिकारी,
उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण, नगर आयुक्त आदि पद वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों की
तैनाती के लिए चिह्न्ति किये गए हैं, जिन्हें पीसीएस संवर्ग के अधिकारियों
द्वारा ही भरा जाना चाहिए।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- ज़रूरी सूचना: UPTET 2026 प्रमाण पत्रों (जाति/निवास) को लेकर अलर्ट
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें