गोरखपुर : नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत और जेई-एईएस से बचाव के लिए चल
रहे अभियान के बीच स्कूल जाने में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर
कार्रवाई का सिलसिला जारी है। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन जिला बेसिक
शिक्षा अधिकारी ने अनुपस्थित मिले छह और शिक्षकों को निलंबित कर दिया। एक
अनुदेशक व शिक्षा मित्र पर भी कार्रवाई की गई। दो दिनों में 14 शिक्षकों पर
कार्रवाई हुई है।
खजनी विधायक गुरुवार को परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई का जायजा लेने
पहुंचे। एक विद्यालय की कक्षा में केवल एक छात्रा मिली। विधायक ने फोन पर
बीएसए को बताया कि उरुवा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय इंद्रपुर में सहायक
अध्यापक एकलव्य व अजीत यादव सुबह 9 बजे तक अनुपस्थित हैं। बीएसए ने दोनों
शिक्षकों को निलंबित कर दिया। वहीं उरुवा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय
बढयापार प्रथम में निरीक्षण पर पहुंचे बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी को
प्रधानाध्यापक उर्मिला सिंह व सहायक अध्यापक जय प्रकाश अनुपस्थित मिले।
दोनों को तत्काल निलंबित कर दिया गया। पिपराइच क्षेत्र के प्राथमिक
विद्यालय कुसम्ही बाजार द्वितीय में सहायक अध्यापक कुसुम अनुपस्थित मिलीं,
उन्हें निलंबित कर दिया गया। यहीं देर से पहुंचीं प्रधानाध्यापक पूनम सिंह
को कठोर चेतावनी दी गई। प्राथमिक विद्यालय कुसम्ही बाजार प्रथम में
अनुपस्थित मिलीं सहायक अध्यापक रुकैया खातून को निलंबित कर दिया गया और देर
से पहुंचीं प्रधानाध्यापक को चेतावनी दी गई। पिपराइच क्षेत्र के प्राथमिक
विद्यालय रुद्रापुर में अनुपस्थित मील अनुदेशक जितेंद्र कुमार का मानदेय
काटने का आदेश दिया गया, इसी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अगया में
अनुपस्थित मिलीं शिक्षा मित्र इंद्रावती गुप्ता का मानदेय अग्रिम आदेश तक
बाधित किया गया है। सुस्ती पर खंड शिक्षाधिकारियों को नोटिस : बीएसए को
निरीक्षण के दौरान कई खामियां भी मिलीं। जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने भी
खामियां गिनाई, लेकिन खंड शिक्षाधिकारियों द्वारा ऐसी किसी खामी से अवगत
नहीं कराया गया। बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी का कहना है कि इससे प्रतीत
होता है कि खंड शिक्षा अधिकारी कर्तव्यों के प्रति लापरवाह हैं। इन्हें
नोटिस जारी कर दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। बीएसए ने चेतावनी दी है कि
सुधार नहीं हुआ तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को
लिखेंगे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें