अमरोहा: बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद ने गुरुवार को प्राथमिक एवं
उच्च प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। स्कूल समय में कहीं ताला
लटका हुआ था तो कहीं शिक्षण की स्थिति बेहद खराब मिली।
लिहाजा बीएसए श्री
प्रसाद ने नौ शिक्षकों के वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया
है।
दोपहर करीब 12.40 पर बीएसए श्री प्रसाद जब गांव झुंडी माफी पहुंचे तो
यहां प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में ताले लग चुके थे। इस पर बीएसए
ने कड़ी नाराजगी जताते हुए प्राथमिक विद्यालय के प्रधान अध्यापक
मुजीबुर्रहमान व शिक्षामित्र समरपाल ¨सह तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय के
इंचार्ज अध्यापक विनोद कुमार, सहायक अध्यापक रितु भटनागर के वेतन आहरण पर
रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। इसी तरह से प्राथमिक विद्यालय
रुद्रपुर प्रधान अध्यापक गौरव एवं फूलपुर गढ़ी में इंचार्ज अध्यापक
रामौतार, सहायक अध्यापक महीपाल ¨सह, वरुण कुमार, गुफरान गायब मिले। बीएसए
ने इन सबका भी वेतन रोक दिया।
वहीं न्याय पंचायत शाहपुर कला में आयोजित बैठक में गैरहाजिर रहने पर
प्राथमिक विद्यालय डगरौली की शिल्पी गोयल, हिना, मल्लवाली डगरौली के कुलदीप
¨सह, डाकवाली मिलक के अरुण कांत शर्मा का स्पष्टीकरण तलब किया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें