कुशीनगर: जिला विद्यालय निरीक्षक उदय प्रकाश मिश्र ने बताया कि निदेशक
माध्यमिक शिक्षा से प्राप्त निर्देशों के अनुसार राजकीय माध्यमिक
विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापक, प्रवक्ता का आनलाइन स्थानान्तरण
किया जाना है। इस बाबत सभी आवश्यक सूचनाएं व प्रक्रिया वेबसाइट पर उपलब्ध
है।
निदेशालय द्वारा उपलब्ध कराए गए निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र भरे
जाएंगे। जिविनि ने बताया कि 12 मई से 21 मई तक आनलाइन आवेदन किए जाएंगे।
¨प्रट किए गए आवेदन पत्र 22 मई को प्रधानाचार्य की संस्तुति के पश्चात
आवेदन पत्र को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा कर रसीद प्राप्त कर
लें। 23 से 24 मई तक संस्था प्रधान द्वारा अग्रसारित आवेदन पत्रों के
परीक्षण करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जनपद के आवेदकों की
उपस्थिति में उनके द्वारा संलग्न किए गए प्रमाण पत्रों का परीक्षण किया
जाएगा। 25 मई को जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा आवेदन पत्रों का भली-भांति
परीक्षण कर अपने डिजिटल हस्ताक्षर से लाक कर आनलाइन पोर्टल पर अग्रसारित
किया जाएगा। 26 से 30 मई तक एनआईसी द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों की
प्रोसि¨सग की जाएगी। 31 मई से एक जून तक शिक्षक व शिक्षिका का स्थानांतरण
आदेश अपर शिक्षा निदेशक द्वारा स्थानान्तरण आदेश निदेशक माध्यमिक द्वारा
निर्गत किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि 2 जून से 11 जून तक
स्थानांतरित शिक्षकों द्वारा कार्यमुक्त होकर अपने नवीन तैनाती के
विद्यालय में कार्यभार ग्रहण किया जाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20