कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने मंगलवार को नगर निगम परिसर में बैठक
कर आंदोलन की रणनीति तैयार की। मोर्चा ने 16 मई को बाइक रैली निकालने और 7
एवं 8 जून को प्रदेश व्यापारी कार्य बहिष्कार का फैसला लिया।
बैठक की
अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष आरडी चतुर्वेदी ने किया। उन्होंने कहा कि
मोर्चा ने कर्मचारियों और शिक्षकों की मांग को लेकर आंदोलन करने की चेतावनी
दे रखा है। शासन में बैठे लोगों द्वारा कोई अमल नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मोर्चा पहले चरण में 16 मई को बाइक रैली निकालेगा। दूसरे
चरण में 7 व 8 जून को प्रदेश व्यापी कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
उन्होंने
कहा कि 6वें वेतनमान की विसंगतियां दूर करने, निगम कर्मचारियों के महंगाई
भत्ते का भुगतान, स्वीकृ पदों पर भर्ती, उपर्जित अवकाश में 300 दिनों की
बाध्यता समाप्त करने समेत 18 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित है। उन्होंने
कहा कि आंदोलन की कड़ी में अब गेट मीटिंग कर कर्मचारियों और शिक्षकों को
जागरूक किया जाएगा।
16 मई को दोपहर बाद 3 बजे से नगर निगम परिसर मसे
बाइक जुलूस निकलेगा जो 4 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंच कर समाप्त हो
जाएगा। बैठक में राधेश्याम सिंह, अमरनाथ यादव, डीके सिंह, रामप्रकाश सिंह,
कौशल किशोर शुक्ला, वृजेश श्रीवास्तव, तारकेश आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20