इलाहाबाद : भर्तियों की जांच में उप्र लोकसेवा आयोग के अफसर, पीसीएस
परीक्षा में चयनित और इन दोनों के बीच सेतु का काम करने वाले बाहरी तत्व ही
नहीं, उन बोर्ड के सदस्यों पर भी सीबीआइ का शिकंजा कसने वाला है जिन्होंने
साक्षात्कार लेते समय नंबर दिए जाने की गोपनीयता भंग की।
सीबीआइ ने करीब दो
दर्जन बोर्ड सदस्यों पर संदेह जताते हुए उन्हें चिह्न्ति कर रखा है।
भर्तियों में भ्रष्टाचार की जद में आने वाले हर किसी के खिलाफ कार्रवाई तय
मानी जा रही है।1आयोग में पूर्व अध्यक्ष डा. अनिल यादव के कार्यकाल में
कर्मचारी से लेकर परीक्षक और साक्षात्कार लेने वाले बोर्ड तक उन्हीं के
इशारे पर काम करते थे। डा. अनिल यादव का प्रभाव कुछ ऐसा था कि उनके आदेश को
नकारने वाले को उसका खामियाजा भुगतना पड़ता था। इसके अलावा भर्तियों में
भ्रष्टाचार की लहर के साथ सभी बहने लगे थे। जिस पर प्रतियोगी छात्र संघर्ष
समिति ने आंदोलन के दरम्यान विरोध भी जताया था। साक्षात्कार लेने वाले
बोर्ड के गठन से लेकर उनकी ओर से अभ्यर्थी को अंक दिए जाने तक की प्रक्रिया
पूरी तरह गोपनीय रहती है लेकिन, पूर्व अध्यक्ष डा. अनिल यादव के कार्यकाल
में सभी गोपनीयता उन्हीं के चेंबर में भंग हो जाती थी।1अब तक की जांच
पड़ताल में सीबीआइ को भी इसके प्रमाण मिले हैं कि बोर्ड सदस्यों का भी
अभ्यर्थियों के अवैध चयन में कहीं न कहीं हाथ था। इसी कारण सीबीआइ अफसरों
ने आयोग में कई स्तर पर पूछताछ करके बोर्ड सदस्यों के बारे में जानकारी
एकत्र की और उन पर भी शिकंजा कसने की रणनीति तैयार कर ली है। सीबीआइ के
सूत्र बताते हैं कि करीब दो दर्जन लोगों पर संदेह जताया गया है जिनसे जल्दी
ही पूछताछ हो सकती है। प्रमाण पुख्ता हो जाने पर गिरफ्तारी भी हो सकती है।
सीबीआइ अफसरों का कहना है कि आयोग में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार का पता
चला है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
