राज्य मुख्यालय | विशेष संवाददाता कक्षा 3 का बच्चा हिन्दी की एक लाइन नहीं पढ़ पाता और कक्षा 5
का बच्चा दो अंकों की संख्या जोड़ नहीं पाता। समय-समय पर होने वाले सर्वे
में ये तथ्य सामने आता रहा है। इन्हीं से निपटने के लिए अब बेसिक शिक्षा
विभाग ‘ऑपरेशन कायाकल्प' चलाएगा।
विभागीय विशेष सचिव एस राजलिंगम ने इस
संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इस अभियान को कक्षा 1 से 5 तक के लिए
चलाया जाएगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद और नेशनल
अचीवमेंट सर्वे में सामने आता रहा कि जो लर्निंग इंडीकेटर (सीखने के
संकेतक) निर्धारित किए गए हैं वहां तक बच्चे पहुंच ही नहीं पाते। इसलिए
वहां तक यानी लर्निंग इंडीकेटर तक बच्चों को पहुंचाने के लिए अभियान चलाया
जाएगा। इसमें कक्षा 1 व 2 और कक्षा 3,4,5 को दो अलग-अलग समूहों में बांट कर
पढ़ाया जाएगा। इसके लिए कक्षा आधारित स्तर नहीं, बल्कि बच्चों के स्तर के
मुताबिक सीखने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस कार्यक्रम का बेसलाइन,
छमाही, वार्षिंक मूल्यांकन किया जाएगा। छमाही सितम्बर में और वार्षिक
मूल्यांकन फरवरी में किया जाएगा। कक्षा 1 व 2 में सरल वाक्यों को पढ़ना, 1
से 20 अंकों को पहचानना, 20 तक के अंकों के साथ जोड़-घटाव आना चाहिए। वहीं
कक्षा 3 से 5 में सरल अनुच्छेद पढ़ना, मौलिक विचारों की अभिव्यक्ति और 100
तक के अंकों की पहचाना कराना शामिल है।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- शिक्षक समायोजन: हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बदला नियम, अब ‘First In First Out’ के आधार पर होगी कार्रवाई
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें