इलाहाबाद : प्रदेश के चुनिंदा राजकीय इंटर कालेजों में कंप्यूटर शिक्षा
देने के लिए आखिरकार प्रवक्ताओं की नियुक्ति होने का रास्ता साफ हो गया है।
खास बात यह है कि इन कालेजों में कंप्यूटर शिक्षा की पढ़ाई 12 वर्ष बाद
शुरू हुई, जबकि पद सृजन 18 वर्ष बाद होने जा रहा है। यही नहीं पहले इन
कालेजों में संविदा पर शिक्षक रखे जाते थे और अब मानदेय पर प्रवक्ता तैनात
होंगे।
सूबे में 2001 में कंप्यूटर शिक्षा की शुरुआत हुई। उस समय कुछ राजकीय
विद्यालयों में यह पढ़ाई शुरू हुई। 2012 में आइसीटी योजना के तहत सभी
राजकीय विद्यालयों में कंप्यूटर विषय को लागू किया गया और वहां कंप्यूटर
लैब भी तैयार कराए गए। सभी कालेजों को 10-10 कंप्यूटर इस योजना के तहत दिए
गए और संविदा पर शिक्षकों की नियुक्ति करके अब तक कक्षाएं संचालित करायी जा
रही थीं। अप्रैल में राजकीय विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा का स्तर
सुधारने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों से प्रस्ताव मांगा गया।
उसी के तहत राजकीय इंटर कालेजों में कंप्यूटर प्रवक्ताओं की नियुक्ति का
प्रस्ताव भेजा गया। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक डा. मंजू शर्मा ने कंप्यूटर
शिक्षा आज के समय की मांग है। इसी को ध्यान में रखकर कंप्यूटर प्रवक्ता
रखने का प्रस्ताव भेजा था। अब 61 बालक राजकीय इंटर कॉलेजों व 69 राजकीय
बालिका इंटर कालेजों में प्रवक्ताओं की तैनाती होगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें