लखनऊ : लाख प्रयास के बावजूद शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत बच्चों को
निजी स्कूल में दाखिला नहीं मिल पा रहा है। दबंग स्कूलों के सामने शिक्षा
विभाग भी असहाय नजर आ रहा। यह हाल राजधानी लखनऊ में है, ऐसे में प्रदेश के
अन्य जनपदों में आरटीई के तहत दाखिले की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता
है।
1मंगलवार को शिक्षा भवन स्थित बीएसए कार्यालय में ऐसे ही मामले सामने
आए। राजाजीपुरम के देवेन्द्र सिंह का कहना था कि उनकी दो बच्चियों संजना
एवं अंशिका का नाम आरटीई के तहत राजाजीपुरम स्थित एक स्कूल में विभाग
द्वारा मुहैया कराई गई सूची के अनुसार होना है। बावजूद इसके स्कूल बच्चियों
को दाखिला नहीं दे रहे।1दूसरा मामला इंदिरा नगर के अनिल कुमार का है।
इन्होंने बताया कि उनकी बेटी आयुषी का नाम सेक्टर 14ए इंदिरा नगर स्थित एक
स्कूल में दाखिले के लिए चयनित हुआ है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि बीएसए
कार्यालय से उन्हें आरटीई के अंतर्गत दाखिला देने वाले बच्चों की सूची अभी
प्राप्त ही नहीं हुई। 1तीसरा मामला दुबग्गा के मो. फिरोज का है। उनका कहना
है कि उनके दो बच्चों मो. फजल एवं लाइबा बानो का दुबग्गा स्थित एक स्कूल
में नाम आने के बाद भी दाखिला नहीं दिया जा रहा है। चौथा मामला गणोशगंज की
मधु का है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे शुभ एवं स्वास्तिक का नाम पास
स्थित एक स्कूल के लिए चयनित हुआ है, लेकिन स्कूल निशुल्क दाखिला नहीं दे
रहा। स्कूल का कहना है कि सामान्य बच्चों से 600 रुपये प्रति माह फीस ली
जाती है। बच्चों का दाखिला आरटीई के तहत करवाने के लिए 400 रुपये प्रति माह
फीस देने पर ही एडमिशन होगा।बोले जिम्मेदार1मामले पर जिला बेसिक शिक्षा
अधिकारी डॉ. अमर कांत सिंह का कहना है कि हर हाल में स्कूलों को दाखिला
लेना होगा। जिन स्कूलों की शिकायत मिली है, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें