जागरण संवाददाता, आगरा: शिक्षक भर्ती घोटाले में बाहर की कमेटी के गठन
के बाद अब भ्रष्टाचार की परतें उधड़ने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। जांच में
2008 से लेकर 2015 तक तैनात रहे अफसरों और पटल बाबुओं की गर्दन फंस सकती
है।
मथुरा में शिक्षक भर्ती घोटाले का पर्दाफाश होने के बाद यह तय हो गया
था कि आगरा सहित अधिकांश जिलों में पैसे लेकर फर्जी डिग्री धारकों को
शिक्षक के तौर पर नियुक्ति दी गई। आगरा में फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर
अध्यापक, अध्यापिकाओं की अनियमित रूप से की गई नियुक्तियों की जांच
रिपोर्ट कमेटी को 15 दिन में सौंपनी है। जांच कमेटी को बिंदुवार जांच आख्या
देने को कहा गया है। इधर, डायट प्राचार्य, बीएसए, वित्त एवं लेखाधिकारी को
जांच में सहयोग करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
फर्जी डिग्रियों से बने थे शिक्षक
2008 से लेकर 2015 तक हुई शिक्षक भर्तियों में घोटाले किए गए। पूर्व
में इसका राजफाश एसआइटी की रिपोर्ट पर किए गए सत्यापन में हो चुका है। इसके
अलावा संभावना है कि देश के अन्य विश्वविद्यालयों के नाम के फर्जी प्रमाण
पत्रों के आधार पर भी अनियमित नियुक्तियां की गई हों। जानकारों का कहना है
कि एसआइटी की रिपोर्ट के मुताबिक 543 फर्जी शिक्षक बताए गए थे। जबकि विभाग
ने 241 फर्जी शिक्षकों की पुष्टि की थी। लेकिन कार्रवाई एक भी शिक्षक पर
नहीं की गई थी। जानकारों के मुताबिक वर्तमान में फर्जी प्रमाण पत्रों के
आधार पर करीब 1500 शिक्षक कार्यरत हैं।
दो बाबू फिर चर्चा में
शिक्षक भर्ती घोटाले का जिक्र होते ही बेसिक शिक्षा विभाग के दो बाबुओं
की चर्चा शुरू हो गया है। एक बाबू शिक्षक भर्ती के दौरान कार्यालय में
सक्रिय रहा था। जबकि दूसरा बाबू सहायता प्राप्त स्कूलों की गई नियुक्तियों
का कार्य देखता रहा है।
-सफदपोशों से थी जुगलबंदी
2008 से 2015 तक बेसिक शिक्षा विभाग में रहे अफसरों की सफेदपोश लोगों
से भी जुगलबंदी थी। वे सत्ताधारी दलों के नेताओं के यहां आते जाते रहते थे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें