Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

पदोन्नति से रिक्त पद भरने में आएगी तेजी, सरकार ने अब नए सिरे से पदोन्नति के रिक्त पदों को भरने की तैयारी

लखनऊ : राज्याधीन सेवाओं में पदोन्नति से भरे जाने वाले रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया पिछले वर्ष अगस्त से चल रही है। इसमें काफी हद तक पदोन्नति हुई भी लेकिन, एक वर्ष में अपेक्षित सफलता नहीं मिली। सरकार अब नए सिरे से पदोन्नति के रिक्त पदों को भरने की तैयारी कर रही है।
राज्य के अधीन सेवाओं में सृजित उपलब्ध पदों में पदोन्नति के माध्यम से भर्ती के लिए खाली पदों को भरने पर जोर दिया गया है। पिछले वर्ष मुख्य सचिव बनने के बाद राजीव कुमार ने इसे प्राथमिकता दी थी। सबसे पहले तीन अगस्त को उन्होंने निर्देश जारी किया और इसके बाद आठ सितंबर, 26 सितंबर, 16 अक्टूबर, 18 अक्टूबर, और सात नवंबर, 2017 को पत्र जारी किये गए। फिर कार्मिक विभाग ने 16 नवंबर, 20 नवंबर, 21 नवंबर, 22 नवंबर, 23 नवंबर, 24 नवंबर और 22 दिसंबर को लगातार पत्र भेजकर अधिकारियों पर दबाव बनाया लेकिन, विभिन्न विभागों के अफसरों ने इसमें खास रुचि नहीं ली। मुख्य सचिव ने इस वर्ष नौ जनवरी से ही पत्र भेजने का सिलसिला शुरू किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news