इलाहाबाद : परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्रओं का आधार बनवाने के कड़े
निर्देश हैं। उसको छोड़िए शिक्षक खुद आधार नंबर नहीं दे रहे हैं। बेसिक
शिक्षा परिषद मुख्यालय इस संबंध में कई बार सख्त निर्देश दे चुका है, आधार
नंबर न देने वालों को वेतन रोकने का भी आदेश है, फिर भी मानव संपदा की
वेबसाइट पर सभी शिक्षकों का आधार नंबर अपलोड नहीं हुआ है। परिषद सचिव ने अब
बेसिक शिक्षा अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है।
परिषद ने सभी शिक्षक, शिक्षणोत्तर कर्मचारियों के लिए मानव संपदा डेटा बेस
तैयार किया है। इसके लिए शिक्षकों से निर्धारित प्रारूप पर सूचना लेकर आधार
संख्या सहित विवरण ऑनलाइन डेटा फीड कराना है। इसके लिए आठ फरवरी, 16
मार्च, छह अप्रैल 2016, एक मई, 22 मई, एक जून, 16 अगस्त 2017 और 14 जुलाई
2018 को पत्र भेजकर व कई बार दूरभाष पर यह कार्य प्राथमिकता पर पूरा करने
का निर्देश दिया। अब तक पूर्णरूप से शिक्षक व शिक्षणोत्तर कर्मियों का डेटा
अपलोड नहीं हो सका है। अब यह कार्य हर हाल में एक सप्ताह में पूरा कराएं।
1निर्देश दिया है कि यदि इस कार्य में खंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षक या फिर
शिक्षणोत्तर कर्मचारी विलंब करते हैं तो उनका तत्काल वेतन रोककर आवश्यक
विभागीय कार्यवाही के लिए परिषद को पत्र भेजे। यह भी आदेश दिया है कि कार्य
पूरा कराने में बीएसए के स्तर से यदि मातहतों पर कार्रवाई नहीं की जाती है
तो उन्हें उत्तरदायी मानते हुए विभागीय कार्रवाई की संस्तुति शासन को की
जाएगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें