Advertisement

Govt Jobs : Opening

पुरानी पेंशन रैली लखनऊ पहुंची, 26 नवंबर को जंतर-मंतर से संसद मार्च

लखनऊ: अटेवा-पेंशन बचाओ मंच की ओर से बुधवार को हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर हुई सभा में पुरानी पेंशन की मांग की। सभा में उन पदयात्रियों ने हिस्सा लिया जो 3 नवंबर को गौरीगंज अमेठी से लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। यह पदयात्रा रायबरेली, बछरावां, निगोहां, मोहनलालगंज होते हुए गांधी प्रतिमा पहुंची थी।
पदयात्रियों ने संकल्प लिया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए 26 नवंबर को जंतर-मंतर से संसद मार्च में अधिक संख्या में कर्मचारी हिस्सा लेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news