Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

वेबसाइट पर जारी होंगे लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंक

वेबसाइट पर जारी होंगे लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंक
राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : अपनी परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने अब लिखित परीक्षा और साक्षात्कार दोनों के अलग-अलग अंक जारी करने का फैसला किया है। हाल ही में संपन्न हुई टीजीटी-पीजीटी की परीक्षाओं से ही इस पर अमल शुरू कर दिया जाएगा।
अभी तक बोर्ड दोनों के संयुक्त अंक जारी करता था जिससे अभ्यर्थी यह नहीं जान पाते थे कि उन्हें लिखित परीक्षा में कितने अंक मिले और साक्षात्कार में कितने।
बोर्ड का यह फैसला टीजीटी-पीजीटी के सात लाख से अधिक दावेदारों को राहत पहुंचाएगा। इससे वे खुद का आकलन करके अगली परीक्षाओं के लिए और बेहतर तैयारी कर सकेंगे। चयन बोर्ड के अध्यक्ष डा. परशुराम पाल के अनुसार परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने के साथ ही यह अंक वेबसाइट पर डाल दिए जाएंगे। इसे अभ्यर्थियों के मन में किसी भी प्रकार का संशय नहीं रहेगा।
उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी-पीजीटी परीक्षाओं में इस समय आपत्तियों के निस्तारण का कार्य चल रहा है। इनकी विषयवार छंटाई करके विशेषज्ञों के हवाले कर दिया गया है। उनकी रिपोर्ट पर यह फैसला लिया जाना है कि किस विषय के प्रश्नपत्र में कितने सवाल हटाए जाएंगे या फिर अंकों का बराबर बंटवारा किया जाएगा। बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार पूरी कोशिश की जा रही है कि लिखित परीक्षा का परिणाम जल्द से जल्द घोषित करके साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू की जाए।


 
सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news