Advertisement

एलटी ग्रेड टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव के संकेत : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने एलटी ग्रेड टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) हिंदी की अर्हता क्या बदली, मानो बदलाव की बयार चल पड़ी। प्रदेश के अशासकीय कालेजों के बाद राजकीय कालेजों में तीन विषयों की अर्हता बदलने का प्रस्ताव हुआ है।

ऐसे में अब एलटी ग्रेड जीव विज्ञान विषय को विज्ञान वर्ग में शामिल होने की पेशकश तेज हो गई है। जीव विज्ञान के युवाओं का कहना है कि उनकी सीटें विज्ञान वर्ग की अपेक्षा काफी कम हैं, असमानता होने से युवा चयनित होने से चूक रहे हैं। 1माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड उप्र में टीजीटी विज्ञान विषय की योग्यता रसायन विज्ञान व भौतिक विज्ञान के साथ बीएससी सहित प्रशिक्षण उपाधि है।
टीजीटी गणित विषय की योग्यता बीए या बीएससी गणित सहित प्रशिक्षण उपाधि है। ऐसे में गणित वर्ग के अभ्यर्थियों को टीजीटी विज्ञान और गणित दोनों के लिए अर्ह माना जाता है। वहीं जीव विज्ञान की योग्यता जंतु विज्ञान और वनस्पति विज्ञान के साथ बीएससी सहित प्रशिक्षण उपाधि है। ऐसे में विज्ञान पद के लिए जीव विज्ञान के अभ्यर्थी बाहर हो जाते हैं। चयन बोर्ड ने टीजीटी 2013 में जीव विज्ञान के लिए 239, गणित 1036 व विज्ञान के 929 पद घोषित हुए। इसी से साफ है कि जीव विज्ञान के अभ्यर्थी हाशिए पर हैं।
1दूसरी ओर केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय में टीजीटी विज्ञान पद की योग्यता जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान व रसायन विज्ञान में स्नातक व प्रशिक्षण उपाधि है। 1इसके अलावा राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली एवं मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भी टीजीटी विज्ञान पद के लिए जीव विज्ञान को अर्ह माना जाता है। विसंगतियों को संशोधित करते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद भी टीजीटी विज्ञान पद के लिए जीव विज्ञान को अर्ह माना जाए, ताकि आगामी विज्ञापन में जीव विज्ञान को विज्ञान पद के लिए अर्ह माना जाए। आशुतोष अग्रहरि व सुदर्शन चौबे इस प्रकरण को राज्यपाल तक ले गए हैं।
सामाजिक विज्ञान बने मानक
टीजीटी विज्ञान पद के लिए चयन का आधार टीजीटी सामाजिक विज्ञान पद की परीक्षा प्रणाली की तरह ही होने की मांग तेज हुई है। जिस तरह टीजीटी सामाजिक विज्ञान पद के लिए स्नातक स्तर के चार विषयों राजनीति शास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र एवं इतिहास में से किन्हीं दो विषयों को चुनकर परीक्षा दे सकता है वैसे ही टीजीटी विज्ञान के लिए स्नातक स्तर के चार विषयों भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान व वनस्पति विज्ञान में से कोई दो विषय चुनकर परीक्षा देने का मौका दिया जाए।
null
Sponsored links :
ताज़ा खबरें - प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Breaking News: सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news