संतकबीर नगर : जनपद में शिक्षा व्यवस्था लचर बनी हुई है। माध्यमिक
विद्यालयों में सेवानिवृत्ति के बाद शिक्षकों की तैनाती नहीं हो सकी है।
राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती न होने से
समस्या बनी रही। नए सत्र में एक तरफ प्रवेश लिया
जा रहा दूसरी तरफ शिक्षकों का अभाव होने से कक्षाएं संचालित नहीं हो पा रही है।
जनपद में कक्षा छह से 12 तक के 244 विद्यालय हैं। इसमें एक राजकीय
कन्या इंटर कालेज के साथ 34 सहायता प्राप्त विद्यालय हैं। 13 हाईस्कूल स्तर
के राजकीय विद्यालय में जहां शिक्षकों का अभाव बना हुआ है। पिछले सत्र में
वर्ष करीब 72 शिक्षकों तैनाती हुई तो पहले 38 फिर 29 शिक्षक सेवा निवृत्त
हो गए।
एक मात्र राजकीय कन्या इंटर कालेज खलीलाबाद में जहां करीब छह एलटी सहित
दर्जन भर शिक्षकों की कमी है, वहीं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में
नौ स्थानों पर शिक्षकों का अभाव बना हुआ है।
---
प्रधानाचार्य के पद रिक्त
-जनपद में 34 सहायता प्राप्त विद्यालयों में महज दर्जन भर में ही
प्रधानाचार्य की तैनाती है। शेष स्थानों पर कार्यवाहक जिम्मेदारी संभाल
रहे। 122 प्रवक्ता में 27 पद रिक्त है। 653 सहायक अध्यापकों में महज 403 पर
तैनाती है जबकि 251 पद रिक्त है। जबकि लिपिक के 21 व परिचायक के 93 पद
तैनाती नहीं हो सकी है। राजकीय विद्यालयों में 82 पदों पर परिषदीय से
प्रतिनियुक्त व माध्यमिक से अवकाश प्राप्त शिक्षकों का आवेदन लेकर
साक्षात्कार कराया गया लेकिन तैनाती नहीं हो सकी।
--
तैनाती के लिए भेजा गया पत्र
माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य व शिक्षकों के रिक्त पदों की
सूचना देकर की तैनाती के लिए पत्र भेजा गया है। राजकीय माध्यमिक विद्यालय
में तैनाती के लिए परिषदीय विद्यालयों से प्रतिनियुक्त व माध्यमिक से अवकाश
प्राप्त शिक्षकों को मानदेय पर रखने के लिए साक्षात्कार कराया गया था।
¨कतु नियुक्ति प्रक्रिया स्थगित होने से तैनाती नहीं हो सकी। अवकाश प्राप्त
शिक्षकों का आवेदन लिया गया है। निर्देश के अनुसार तैनाती दी जाएगी।
विद्यालयों के साथ ही वित्त विहीन विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने
के लिए दिशा निर्देश दिया गया है।
- शिव कुमार ओझा
-जिला विद्यालय निरीक्षक
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें