Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

मोबाइल एप से शिकायत दर्ज कराएं रेलयात्री

काउंटर पर टिकट मिलने में दिक्कत हुई। टीटीई ने चेकिंग के दौरान दुर्व्यवहार किया। एसी कोचों के बेडरोल गंदे हैं। ट्रेनों के संबंध में स्टेशन पर सही सूचनाएं नहीं दी जा रही हैं। रेलवे में पार्सल, लगेज, खानपान सेवा, सफाई, स्लीपर क्लास, कर्मचारियों के व्यवहार, बिजली, पंखा, एसी की खराबी, पानी की अनुपलब्धता, टिकट वापसी में भ्रष्टाचार है या किसी भी तरह की गड़बड़ी हो तो उसकी शिकायत के लिए यात्रियों को अफसरों या कर्मचारियों के सामने शिकायत पुस्तिका के लिए रिरियाना नहीं पड़ेगा। यात्री घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
साथ ही रेलवे ने इस पर कोई कार्रवाई की या नहीं, इसकी निगरानी भी कर सकते हैं। रेल बजट आने के दो दिन बाद ही रेलवे ने नया एप्लीकेशन लॉच कर दिया है। गूगल प्ले स्टोर से सीओएमएस नाम के इस एप को डाउनलोड किया जा सकता है।
रेलवे की शिकायत और सुझाव प्रणाली पहले एसएमएस और वेब आधारित थी। इसमें शिकायतकर्ता को यह जानने में मुश्किल होती थी कि उसकी शिकायतों पर रेलवे ने क्या कार्रवाई की। अफसरों का कहना है कि ऐसी प्रणाली की जरूरत थी, जिससे लोग आसानी से शिकायत दर्ज करा सकें। रेल मंत्रालय भी चाहता है कि शिकायत की प्रक्रिया आसान और ज्यादातर लोगों की पहुंच में होने पर कर्मचारी और अफसर जिम्मेदारी समझेंगे।
साथ ही यह डर भी बना रहेगा कि गड़बड़ी होने पर कोई भी व्यक्ति शिकायत कर सकता है। नया एप एंड्रायड प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। इसके संचालन की जिम्मेदारी सेंटर फॉर रेलवे इन्फार्मेशन सेंटर को सौंपी गई है।
बजट के बाद क्रिस ने लॉच किया नया एप्लीकेशन
- अभी एंड्रायड मोबाइल पर, जल्द होगा विस्तार


सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news