Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

गुरु तेगबहादुर शहीदी दिवस की छुट्टी आज नहीं, अब यह अवकाश 4 दिसम्बर को

लखनऊ : गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस पर पूर्व में घोषित 24 नवंबर के स्थान पर अब चार दिसंबर को अवकाश घोषित किया गया है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है।
धार्मिक मान्यता को लेकर डीएम लखनऊ की संस्तुति के आधार पर शासन ने अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। यह अवकाश शासन एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों में जहां छह दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है, वहां लागू होगा। अर्थात ऐसे कार्यालय जहां छह दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है वहां 24 नवंबर को कार्यालय सामान्य कार्य दिवसों की भांति खुले रहेंगे और चार दिसंबर को अवकाश रहेगा। जहां पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है, वहां यह अवकाश लागू नहीं होगा।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news