Advertisement

Govt Jobs : Opening

मुलायम सिंह यादव के आश्वासन पर माने प्रदर्शनकारी शिक्षक

लखनऊ : मानक पर खरे उतरने वाले सभी जूनियर हाईस्कूल विद्यालय अनुदानित किए जाएंगे। सोमवार को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में संघ के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा चरन सिन्हा, महामंत्री बांके बिहारी यादव आदि शामिल रहे। सपा मुख्यालय का घेराव करने जा रहे शिक्षकों की भारी भीड़ के कारण पार्क रोड से लेकर मुख्यमंत्री आवास के आसपास सुबह दस बजे से लेकर दोपहर तक जाम की स्थिति रही।
उप्र बेसिक शिक्षक संघ के महामंत्री बांके बिहारी यादव ने बताया कि पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह ने वार्ता की। उन्होंने एमएलसी जगजीवन राम को आदेश दिया कि वह शीघ्र प्रदर्शनकारियों को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात करवा कर पात्र सभी जूनियर हाईस्कूल विद्यालयों को अनुदान सूची में शामिल करने की कार्रवाई करें। फिलहाल आश्वासन मिलने के बाद बीते शनिवार से चल रहा धरना-प्रदर्शन समाप्त हो गया है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news