Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

चुनाव ड्यूटी कटवाने को लगा रहे अर्जी, कोई बीमार तो कोई शादी को बता रहा कारण

इलाहाबाद : विधानसभा चुनाव में ड्यूटी से नाम कटवाने के लिए कर्मचारी निर्वाचन आयोग का चक्कर लगा रहे हैं। करीब पांच सौ कर्मचारियों ने नाम कटवाने के लिए आवेदन किया है।
इसमें ज्यादातर ने बीमारी को कारण बताया है। इसके अलावा कुछ कर्मचारियों ने शादी आदि को कारण बताया है। अधिकारियों की मानें तो अभी तक करीब डेढ़ सौ आवेदनों को ही स्वीकार किया गया है। 1जिले के सभी 12 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए 23 हजार से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारियों की डयूटी लगाई जा रही है। अभी सूची फाइनल नहीं हुई है, पर नाम कटवाने के लिए कर्मचारियों ने जोर लगाना शुरू कर दिया है। ज्यादातर ने बीमारी तो कुछ ने 23 फरवरी को घर में शादी होने को कारण बताया है। एक कर्मचारी की खुद की शादी 23 फरवरी को है। मंगलवार को वह भी निर्वाचन कार्यालय का चक्कर लगा रहा था, हालांकि बाद में अधिकारियों ने उसकी छुट्टी मंजूर कर दी। सीडीओ आंद्रा वामसी ने बताया कि अभी तक करीब डेढ़ सौ कर्मचारियों के आवेदन स्वीकार किए गए हैं। बताया कि चुनाव डयूटी के लिए दस फीसद रिजर्व कर्मचारी भी रहेंगे।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news