इलाहाबाद : पांच साल में छह सौ से अधिक भर्तियों की जांच के लिए सीबीआइ
के उप्र लोकसेवा आयोग आने की चर्चा ने प्रतियोगियों में सोमवार को हलचल मची
रही। प्रतियोगी आयोग में अपने संपर्क सूत्रों से सच्चाई जाने का प्रयास
करते रहे। प्रतियोगियों का अब यह भी कहना है कि जांच टीम इलाहाबाद में ही
कैंप कर सकती है,
क्योंकि टीम को तथ्य काफी अधिक जुटाने होंगे। हालांकि
आयोग में सोमवार को सीधे प्रवेश पर पाबंदी रही।1सपा शासनकाल के पांच साल
यानी एक अप्रैल, 2012 से 31 मार्च, 2017 तक यूपीपीएससी से हुई सभी भर्तियों
की जांच सीबीआइ शुरू कर चुकी है। अधिसूचना जारी होने पर पिछले दिनों
सीबीआइ ने लखनऊ में पीई दर्ज कराकर प्रारंभिक जांच प्रक्रिया शुरू कर दी
है। सोमवार को सोशल मीडिया पर कुछ प्रतियोगियों ने जानकारी एक दूसरे से
साझा की कि, दोपहर में सीबीआइ, आयोग पहुंच गई है और कुछ लोगों से गोपनीय
पूछताछ शुरू हुई है। इसके बाद से ही हलचल तेज हुई तो आयोग के अधिकारी तक
परेशान रहे। प्रतियोगियों के दर्जनों फोन कॉल ने आयोग के अधिकारियों और
अन्य संपर्क सूत्रों से जानकारी चाही, वहीं जांच की उत्सुकता में
प्रतियोगियों ने एक दूसरे से जानने की भी कोशिश की। हालांकि शाम छह बजे तक
आयोग ने किसी जांच टीम के आने से इन्कार किया है।
सीबीआइ टीम सोमवार को आयोग नहीं पहुंची लेकिन, आयोग के प्रमुख मार्ग गेट
संख्या-दो से सोमवार को किसी ऐसे व्यक्ति को प्रवेश मिलने में कठिनाई का
सामना करना पड़ा जो आयोग से संबंधित नहीं था। प्रवेश करने वाले हर शख्स को
गेट पर अपनी पहचान बतानी पड़ी और अंदर किससे किस काम से मिलना है इस संबंध
में पूछताछ के बाद ही जाने दिया गया। बताते हैं कि गार्डो को विशेष हिदायत
दी गई है कि किसी को भी सीधे प्रवेश न दिया जाए।
इलाहाबाद में डेरा डाल सकती है सीबीआइ : प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के
पदाधिकारियों के अनुसार एक-दो दिनों में जांच टीम आ जाएगी। टीम को यहां
इसलिए कैंप करना पड़ेगा क्योंकि पांच साल में हुई छह सौ भर्तियों की जांच
होनी है। उसके लिए काफी तथ्य जुटाने होंगे और टीम के यहां बिना रुके यह
संभव नहीं होगा। पहले भी प्रतियोगियों ने टीम प्रभारी राजीव रंजन के
कार्यालय का पता और ई-मेल आइडी तक उपलब्ध कराते हुए साक्ष्य देने का सभी
साथियों से आह्वान किया था।
पूछताछ को आयोग ने नकारा : उप्र लोकसेवा आयोग में सोमवार दोपहर बाद अतिथि
गृह में दो विभागों के प्रभारियों से पूछताछ की चर्चा जोरों पर रही।
हालांकि आयोग ने इसकी पुष्टि नहीं की।
अध्यक्ष व सचिव की लंबी वार्ता : आयोग में सीबीआइ टीम भले ही न पहुंची हो
लेकिन, सचिव जगदीश और अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह यादव की हुई लंबी वार्ता ने
इसकी सुगबुगाहट जरूर दी कि आयोग की अपने स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है।
सोमवार को अध्यक्ष के कार्यालय में गहन मंथन हुआ। हालांकि इस बातचीत को
गोपनीय रखा गया है। कहा गया कि चर्चा रुटीन कार्यो को लेकर हुई।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें