एनबीटी ब्यूरो, लखनऊ : प्रदेश भर के शिक्षामित्र शुक्रवार से सरकार की
वादाखिलाफी के खिलाफ सत्याग्रह पर बैठेंगे। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री के
आश्वासन के बाद बनी कमिटियों में क्या हुआ, इसका आज तक कुछ पता नहीं है।
बुधवार
को यूपी प्राथमिक शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक दारुलशफा में
हुई। मोर्चे के संयोजक गाजी इमाम आला और सह संयोजक अनिल कुमार यादव ने
बताया कि गांधीवादी ढंग से आंदोलन किया जाएगा। समायोजन निरस्त होने के बाद 3
अगस्त और 23 अगस्त को पिछले साल मुख्यमंत्री से बातचीत हुई थी। सरकार ने
शिक्षामित्र संगठनों से प्रस्ताव मांगा था, जिसे 30 अगस्त को अपर मुख्य
सचिव बेसिक शिक्षा आरपी सिंह को सौंपा गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने
पांच सदस्यीय कमिटी गठित थी, जिन्हें शिक्षामित्रों के संबंध में सार्थक व
विधि सम्मत निर्णय लेने के लिए कहा गया था। करीब 10 महीने बाद भी कमिटि ने
क्या निर्णय किया, इसे सार्वजनिक नहीं किया गया है। नेताओं ने दावा किया कि
अब तक 500 से अधिक शिक्षामित्र आत्महत्या कर चुके हैं लेकिन शासन का रवैया
संवेदनहीन बना हुआ है। उन्होंने मांग की कि उत्तराखंड की तरह यहां भी
संशोधन लागू कर समान कार्य और समान वेतन की व्यवस्था लागू की जाए।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- BEO TRANSFER LIST: खंड शिक्षा अधिकारी की स्थानांतरण सूची जारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें