लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
शिक्षामित्रों का धरना कल से
महराजगंज। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र समायोजित शिक्षक संघ की जिला
इकाई के पदाधिकारियों की बुधवार को सदर बीआरसी के शिक्षक सभागार में बैठक
हुई। इसमें एक जून से लखनऊ में होने वाले धरने को सफल बनाने पर चर्चा हुई।
संगठन के जिलाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार
शिक्षा मित्रों के हित के मुद्दों पर विचार नहीं कर रही है। प्रदेश सरकार
2017 में हुए विधान सभा चुनाव के दौरान किए गए वादे को पूरा नहीं रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया
गया था, लेकिन शिक्षा मित्रों के हित के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया
गया। जिला महामंत्री शैलेंद्र नायक ने बताया कि शिक्षामित्र एक जून से लखनऊ
में धरना देंगे। उन्होंने मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी
दी। बैठक में गोपाल यादव, प्रेम किशन, सूर्यभान, राजकुमार, महेश सिंह,
संतोष तिवारी, साजिद खान, अंजू यादव, विंध्यवासिनी, राजमती, धरती पांडेय
आदि मौजूद रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें