बहराइच : समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर एक जून को जिले से भारी
संख्या में शिक्षामित्र लखनऊ जाएंगे। शिक्षामित्र वहां धरना प्रदर्शन कर
ज्ञापन सौंपेंगे। बुधवार को बैठक कर इसकी तैयारियों की समीक्षा की गई।
उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जनपदीय कार्यालय पर आयोजित बैठक में
लखनऊ प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा की गई। प्रांतीय
प्रवक्ता/जिलाध्यक्ष शिवश्याम मिश्रा ने कहा कि शिक्षामित्रों का समायोजन
रद्द होने के चलते पूरे सत्र प्राथमिक शिक्षा बेपटरी रही। सरकार के काफी
प्रयासों के बाद भी शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका है। उन्होंने
कहा कि शिक्षामित्रों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने व उसका समाधान
किए जाने की मांग को लेकर एक जून को लखनऊ के आलमबाग स्थित इको पार्क में
धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव
ने बताया कि धरना प्रदर्शन में जिले से तकरीबन ढाई हजार शिक्षामित्र
जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसकी तैयारियों के लिए ब्लॉकवार पदाधिकारियों को
जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर अनिल ¨सह, राहुल पांडेय, अवधेश
विश्वकर्मा, हरिकेश चौबे, विक्रम ¨सह राणा, राणा प्रताप ¨सह, दिनेश
चक्रवर्ती, राजेश ¨सह, शेषराज तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें