लखनऊ : बीएड व टीईटी अभ्यर्थियों पर मंगलवार को पुलिस द्वारा लाठीचार्ज
करने से क्षुब्ध विपक्ष ने सरकार को घेरते हुए सड़क से सदन तक संघर्ष में
साथ रहने का एलान किया।
कांग्रेस प्रवक्ता अरुण कुमार सिंह ने कहा कि
केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार युवाओं और बेरोजगारों का उत्पीड़न करने में
जुटी है। गत लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो करोड़
युवाओं को रोजगार देने की घोषणा को महज जुमलेबाजी बताते हुए उन्होंने कहा
कि भाजपा की नादिरशाही का जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। युवाओं के बल पर
सत्तासीन होने वाली भाजपा अब सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकारी खो चुकी
है। सिंह ने कैराना लोकसभा चुनाव में 73 बूथों पर पुनर्मतदान को
दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था को ध्वस्त
करने की कोशिश में लगी है।
विधानपरिषद में दल नेता दीपक सिंह ने आरोप लगाया कि युवाओं पर बर्बरता से
लाठियां बरसा कर भाजपा ने अपना मूल चरित्र जाहिर कर दिया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- Shikshamitra Appointment: 2001 में शिक्षामित्रों की नियुक्ति सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों के सापेक्ष ही हुई थी
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें