लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
आकस्मिक अवकाश (सीएल) की पहले वाली व्यवस्था लागू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी, मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मुख्य संयोजक जेएन तिवारी ने मुख्य
सचिव राजीव कुमार को पत्र लिखकर राज्य कर्मचारियों को आकस्मिक अवकाश
स्वीकृत किये जाने के लिये जारी की गयी नई व्यवस्था पर कड़ा विरोध जताया।
उन्होंने पुरानी व्यवस्था ही लागू की जाने की मांग की। ऐसा नहीं किये जाने
पर आन्दोलन की चेतावनी भी दी है।
उन्होंने कहा है कि राज्य कर्मचारी आकस्मिक अवकाश (सीएल) योजनाबद्ध तरीके
से नहीं ले सकता है। यह ऐसा अवकाश है कि जिसे आकस्मिकता की स्थिति में
विशेष परिस्थितियों में कर्मचारियों की ओर से मांगा जाता है। किसी भी
प्रकार की कैजुअल्टी हो जाना, अचानक विशेष मेहमान आ जाने, परिवार के किसी
सदस्य या स्वयं के अचानक बीमार हो जाने, सम्बन्धियों अथवा मित्रों के साथ
अचानक दुर्घटना घटित हो जाने जैसी स्थितियां पूर्व नियोजित नहीं हो सकती
हैं और ऐसी परिस्थितियों के लिये ही आकस्मिक अवकाश की सुविधा अंग्रेजों के
शासनकाल से कर्मचारियों को मिलती चली आ रही है। सरकार कर्मचारियों की
आकस्मिकता और उनकी सार्वजनिक जिम्मेदारियों के निर्वहन पर अंकुश लगाकर उनका
उत्पीड़न करना चाह रही है। अवकाश की पुरानी व्यवस्था पूर्ववत लागू रखने की
मांग की है। ऐसा नहीं किये जाने पर आन्दोलन की चेतावनी भी दी है।